10+मानव शरीर (हड्डी) Facts 2020 - SHAYARI MAHFIL

Saturday 25 July 2020

10+मानव शरीर (हड्डी) Facts 2020

Facts

मानव शरीर (हड्डी)
1.
मानव शरीर के सभी अंग एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं। इनसान के शरीर की सभी 206 हड्डियों की अपनी कहानी होती है। हड्डियों के कारण ही मनुष्य का शरीर खड़ा हो पाता है। इसलिए शरीर के अन्य अंगों की तुलना में हड्डियों का बहुत महत्व होता है।
2.
रीढ की हड्डी इनसानी शरीर की सबसे महत्वपूर्ण होती है। यह पूरे शरीर का भार वहन करती है। रीढ़ का ल्युम्बर रीजन इसके नीचे से शुरू होता है। इसमें पांच वेर्टेब्रा होते हैं। पांचवां वेर्टेब्रा सैक्रल वेर्टेब्रा के पहले वेर्टेब्रा के ऊपर होता है।
3.
मध्य कान में स्टेपीज, मानव शरीर की सबसे छोटी और हल्की हड्डी होती है। इसकी लंबाई लगभग 11 इंच (28 से.मी.) होती है।
4.
एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में 206 हड्डियां होती हैं। जबकि बच्चे के शरीर में 300 हड्डियां होती हैं। जैसे-जैसे बच्चे की उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे उनमें से कुछ गल जाती हैं और कुछ आपस में मिल जाती हैं।
5.
दो हड्डियां मिलने या कनेक्ट होने वाली जगह को जोड़ कहते हैं। स्नायुबंधन अर्थात लिगमेंट सख्त रेशेदार संयोजी ऊतक के बैंड होते हैं, जो जोड़ बनाने के लिए एक हड्डी को दूसरे से जोड़ने का काम करते हैं। कुछ जोड़ चल होते हैं, तो कुछ अचल। खोपड़ी में मौजूद जोड़ चल नहीं सकते हैं।
6.
मानव पैर में 26 हड्डियों होती हैं। और कलाई सहित मनुष्य के हाथ में कुल 54 हड्डियां होती हैं। फीमर, या जांघ की हड्डी मानव कंकाल की सबसे लंबी और सबसे मजबूत हड्डी होती है। महिलाओं में यौवन के दौरान हड्डियों की लंबाई बढ़ना रुक जाती है। हालांकि बाद के जीवन में हड्डियों की ताकत और घनत्व बदल जाती है।
7.
बाजू की हड्डियां सबसे अधिक टूटती है। वयस्कों में टूटने वाली हड्डियों में लगभग आधी बार ये हड्डियां ही टूटती हैं। जबकि बच्चों में सबसे अधिक टूटने वली हड्डी कॉलरबोन होती है।
8.

इनसान के शरीर में जबड़े की हड्डी बड़ी मजबूत होती है। यह लगभग 280 किलो वजन भी सहन कर सकती है। दुर्घटनाओं में भी आमतौर पर जबड़े की हड्डी सबसे कम टूटती है। मनुष्य की जांघों की हड्डियां कंक्रीट से भी ज्यादा मजबूत होती हैं। मानव शरीर की सबसे बड़ी और मजबूत हड्डी फीमर होती है। यह हड्डी जांघ में होती है।
9.
मानव शरीर में एक ही ऐसी हड्डी है जो किसी दूसरी हड्डी से जुड़ी नहीं होती। हायोइड नाम की वी (V) के आकार की यह हड्डी जीभ के आधार पर स्थित होती है।
10.
क्या कभी आपने यह जानने की कोशिश की है कि इनसानी हड्डियां किस चीज से बनी होती हैं। आपको बता दें कि हड्डियां कैल्शियम फास्फोरस, सोडियम, और अन्य खनिजों तथा प्रोटीन कोलेजन के रूप में बनी होती हैं।

Share with your friends

Shayari Mahfil
#
Notification
This is just an example, you can fill it later with your own note.
Done