Top 10+मानव शरीर (नाखून)Nails. Facts in Hindi 2020 - SHAYARI MAHFIL

Sunday 26 July 2020

Top 10+मानव शरीर (नाखून)Nails. Facts in Hindi 2020

Facts

मानव शरीर (नाखून)Nails.

1.
नाखून भी मानव शरीर का प्रमुख अंग है। महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाने में नाखूनों की अहम भूमिका होती है। नाखूनों से जुड़ी सबसे बड़ी बात यह होती है कि ये व्यक्ति स्वास्थ्य की जानकारी इनके रंग के आधार पर हो सकती है। इसके अलावा नाखूनों से जुड़े कई तथ्य और भी हैं जिनके बारे में आप शायद अनजान हैं। आगे के स्लाइडशो में नाखूनों से जुड़े तथ्यों के बारे में जानिये!
2.
यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलाइना ने 2009 में अपने एक अध्ययन में पाया कि व्यक्ति के नाखून 3.55 मिमी प्रतिमाह बढ़ते हैं। हालांकि 1938 में नाखूनों के बढ़ने की दर प्रति माह 3 मिमी और पचास के दशक में 3.06 मिमी थी। प्रोटीन और अन्य पौष्टिक तत्वों से भरपूर आहार के सेवन के कारण नाखूनों के बढ़ने की दर भी बढ़ी है। ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि शरीर में वृद्धि के साथ साथ अंगुलियां बड़ी होने लगीं और इस कारण से शरीर का रक्त प्रवाह भी बेहतर हो गया।
3.
व्यक्ति के हाथ और पैरों के नाखूनों में अलग-अलग तरह की वृद्धि देखी जाती है। अंगुलियों की तुलना में पैरों के नाखून धीमी गति से बढ़ते हैं। अंगूठे के नाखून प्रतिमाह करीब 2 मिमी तक बढ़ते हैं।
4.
पुरुषों और महिलाओं के नाखूनों के बढ़ने की गति भी अलग-अलग होती है। पुरुषों की अंगुलियों की तुलना में महिलाओं के नाखूनों की गति धीमी होती है क्योंकि पुरुषों में महिलाओं की तुलना में अधिक हार्मोंस पाए जाते हैं।
5.
नाखूनों का बढ़ना मौसम पर भी निर्भर करता है। नाखून के बढ़ने की गति गर्मी के मौसम अधिक तेज होती है क्योंकि शरीर द्वारा धूप का इस्तेमाल कर विटामिन डी बनाने से बढ़त तेज हो जाती है। जबकि अन्य मौसम में नाखूनों के बढ़ने की गति कम होती है।
6.
शायद आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आपके नाखून भी आपके स्वास्थ्य की सारी पोल खोल देते हैं। आप क्या खाते हैं, कैसा खाते हैं, आपकी सोच और रहन-सहन भी आपके नाखून दर्शाते हैं।
7.
यदि आपके नाखूनों के आस-पास की त्वचा सूख रही है। तो यह आपके शरीर में विटामिन सी, फोलिक एसिड और प्रोटीन की कमी को दर्शाता है।
8.
अगर आपके नाखूनों के बढ़ने की गति धीमी है तो यह बताता है कि आप प्रोटीन की कमी और विटामिन ए की कमी से जूझ रहे हैं। मानसिक अशांति, तनाव, प्रोटीन और जिंक की कमी भी नाखूनों की वृद्धि में बाधक हो सकती है।
9.
कुछ शोधों के में यह बात साबित हुई है कि बीमारियों के हिसाब से नाखूनों का रंग बदलता है। जैसे सफेद रंग के नाखून लीवर से संबंधित बीमारियों यानी हेपेटाइटिस के प्रतीक हो सकते हैं। पीले नाखून फेफड़े संबंधी बीमारियों के दर्शाते हैं, आधे सफेद और आधे गुलाबी नाखून गुर्दे से संबंधित बीमारियों के संकेत देते हैं। अगर नाखून का रंग पीला है या उनकी परत सफेद है तो यह शरीर में खून की कमी का लक्षण है। नाखूनों का पीलापन पीलिया के लक्षण को भी बताता है।
10.
धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक तो है ही साथ ही यह नाखूनों के लिए नुकसानदेह है। धूम्रपान करने से भी नाखून पीले हो जाते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा धूम्रपान के आदि हो चुके हैं तो, आपके नाखून पीले होने शुरु हो जाएंगे। क्यूटिकल्स नाखूनों के दोनों ओर होते हैं जिसमें गंदगी जम जाती है। यह इतने प्रभावशाली होते हैं कि इसकी वजह से नाखून सड़ जाते हैं, इसलिए समय पर इनको काटते रहें!


Share with your friends

Shayari Mahfil
#
Notification
This is just an example, you can fill it later with your own note.
Done